भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारी से अभद्र व्यवहार पर पुलिस अधिकारी ने मांगी माफी
नगर परिषद परिसर में धक्का-मुक्की का मामला, कोतवाली थाने में सार्वजनिक रूप से जताया खेद
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : नगर परिषद चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला सह प्रभारी असगर अली जोईया के साथ नगर परिषद परिसर में हुई धक्का-मुक्की और अभद्र व्यवहार के मामले में पुलिस अधिकारी मोहर सिंह मीणा ने दूसरे दिन कोतवाली थाने में सार्वजनिक रूप से माफी मांगी।
कोतवाली थाना परिसर में सीआई गौरव खीड़िया की मौजूदगी में मोहर सिंह मीणा ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए असगर अली जोईया के समक्ष खेद प्रकट किया और माफी मांगी। इस पर जोईया ने सहृदयता का परिचय देते हुए उन्हें माफ कर दिया।

इस दौरान असगर अली जोईया ने मामले में सहयोग के लिए पुलिस अधीक्षक एम. निश्चय प्रसाद का आभार जताया। उन्होंने सर्व समाज के लोगों, भाजपा के शीर्ष नेतृत्व और कार्यकर्ताओं सहित मौके पर मौजूद सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विजय कुमार शर्मा पूर्व सभापति, अख्तर खान प्रदेश प्रवक्ता भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा राजस्थान, हाजी शरीफ सोलंकी, इरशाद भाटी, रफीक खान मेहरी, आमीन खान, लादू सिंह, रमजान जोईया, रमजान खान राजवंशी, असलम जोईया, अजीज जोईया, आमीन खोखर, शाहरुख खान जोईया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2348291


