सीकर का गैराज संचालक गिरफ्तार, पिकअप चोरी का आरोप:तेजाजी मंदिर रैली पार्किंग से चुराई थी पिकअप, 7 लाख के पार्ट्स बरामद
सीकर का गैराज संचालक गिरफ्तार, पिकअप चोरी का आरोप:तेजाजी मंदिर रैली पार्किंग से चुराई थी पिकअप, 7 लाख के पार्ट्स बरामद
चूरू : सरदारशहर के डालमाण गांव में श्री तेजाजी महाराज मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान पार्किंग से पिकअप चोरी के मामले का भालेरी पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में 31 वर्षीय विकास प्रजापत को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई पिकअप का चेसिस, बॉडी और अन्य पार्ट्स बरामद किए गए हैं। बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब 7 लाख रुपए बताई गई है।
जिला पुलिस अधीक्षक चूरू निश्चय प्रसाद एम. आईपीएस ने बताया कि संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत डालमाण गांव में मंदिर शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान पिकअप चोरी होने के मामले की जांच की गई।
पुलिस के अनुसार, 9 अगस्त को डालमाण गांव में श्री तेजाजी महाराज मंदिर के शिलान्यास और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल की प्रस्तावित रैली का कार्यक्रम था। आरोपी विकास प्रजापत ने सोशल मीडिया पर कार्यक्रम की जानकारी देखी। इसके बाद उसने अपने साथी प्रदीप बिजारणियां निवासी नेतड़वास के साथ मिलकर रैली स्थल से वाहन चोरी करने की योजना बनाई।
स्कॉर्पियो से पहुंचे, पार्किंग में की रेकी
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि विकास और प्रदीप 9 अगस्त की शाम प्रदीप की स्कॉर्पियो से डालमाण पहुंचे थे। दोनों ने रैली स्थल की पार्किंग में खड़े वाहनों की रेकी की। मौका मिलते ही उन्होंने एक पिकअप चोरी कर ली।
पुलिस के मुताबिक, चोरी के बाद विकास पिकअप को छिपे हुए रास्तों से सेवद बड़ी स्थित अपने गैराज तक ले गया। वहीं प्रदीप बिजारणियां अपनी स्कॉर्पियो से पिकअप को पुलिस नाकाबंदी से बचाते हुए आगे-पीछे एस्कोर्ट कर रहा था।
चेसिस और बॉडी समेत कई पार्ट्स बरामद
मामले की जांच के लिए भालेरी थानाधिकारी अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर तंत्र और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर संदिग्धों की तलाश शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने विकास प्रजापत को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही और कब्जे से चोरी की गई पिकअप का चेसिस, बॉडी सहित विभिन्न पार्ट्स बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब 7 लाख रुपए है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान विकास प्रजापत पुत्र भंवरलाल, उम्र 31 वर्ष, निवासी नासण्वा (बड़ा गांव), थाना नेछवा, हाल श्री श्याम मोटर गैराज, सेवद बड़ी, थाना सदर सीकर, जिला सीकर के रूप में हुई है। मामले में 10 अगस्त को भालेरी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अब आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी जुटाने के साथ उसके साथी प्रदीप बिजारणियां निवासी नेतड़वास और अन्य संभावित संलिप्त आरोपियों की तलाश कर रही है। मामले में पुलिस की जांच जारी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2450674


