पोसाना में शहीद प्रतिमाओं को छात्राओं ने बांधी राखी:बलिदान को किया याद, सैनिकों के परिवारों के सम्मान का लिया संकल्प
पोसाना में शहीद प्रतिमाओं को छात्राओं ने बांधी राखी:बलिदान को किया याद, सैनिकों के परिवारों के सम्मान का लिया संकल्प
गुढ़ागौड़जी : रक्षाबंधन पर्व से पूर्व गुरुवार दोपहर पोसाना स्थित अमर शहीद स्मारक पर एक अनूठा कार्यक्रम आयोजित किया गया। गांव के सरकारी और निजी स्कूलों की छात्राओं ने स्मारक पर स्थापित छह अमर शहीदों की प्रतिमाओं को रक्षा सूत्र बांधकर उन्हें नमन किया।
छात्राओं ने शहीद प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित किए और देश की रक्षा के लिए दिए गए उनके बलिदान को याद किया। यह आयोजन सैनिकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने के उद्देश्य से किया गया था।

छात्राओं ने कहा कि शहीदों का बलिदान देशवासियों के लिए हमेशा प्रेरणादायी रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि देश की रक्षा करते हुए वीरगति प्राप्त करने वाले सैनिकों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। छात्राओं ने सीमा पर तैनात सैनिकों और उनके परिवारों की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए समाज को सदैव आगे रहने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं और ग्रामीणों ने भारत माता तथा अमर शहीदों के जयकारे लगाए, जिससे पूरा स्मारक देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। इस कार्यक्रम में महेश खेदड़, सामाजिक कार्यकर्ता अंकेश पोसाना, सांवरमल रेपस्वाल, राजेंद्र खेदड़, प्रकाश, कमलेश सहित विभिन्न स्कूलों के शिक्षक, छात्राएं और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2336865
