[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

धोद में निकाय चुनाव से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च:अफवाहों से दूर रहने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने की अपील


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़धोदराजस्थानराज्यसीकर

धोद में निकाय चुनाव से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च:अफवाहों से दूर रहने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने की अपील

धोद में निकाय चुनाव से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च:अफवाहों से दूर रहने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने की अपील

धोद : धोद पुलिस ने आगामी निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को कस्बे में फ्लैग मार्च निकाला। धोद थानाधिकारी कमल पुरी गोस्वामी के नेतृत्व में यह मार्च निकाला गया, जिसमें पुलिस बल के जवान शामिल थे।

यह फ्लैग मार्च कस्बे के मुख्य बाजार, प्रमुख मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस ने आमजन को कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा चुनाव के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।

थानाधिकारी कमल पुरी गोस्वामी ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है।

गोस्वामी ने यह भी कहा कि चुनावी माहौल खराब करने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।गौरतलब है कि धोद नगरपालिका चुनाव के दूसरे चरण में 11 सितंबर को मतदान होगा। मतदान को लेकर प्रशासन और पुलिस की तैयारियां तेज हो गई हैं। मतदाताओं को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के लिए लगातार फ्लैग मार्च और निगरानी अभियान चलाए जा रहे हैं।

Related Articles