नेक्सा एवरग्रीन ठगी मामले में चार आरोपी बरी, कोर्ट ने जांच पर उठाए सवाल
नेक्सा एवरग्रीन ठगी मामले में चार आरोपी बरी, कोर्ट ने जांच पर उठाए सवाल
सीकर : बहुचर्चित नेक्सा एवरग्रीन ठगी मामले में सीकर की एडीजे-1 अदालत ने 6.50 लाख रुपए की ठगी से जुड़े एक मामले में चार आरोपियों को बरी कर दिया। अदालत ने कहा कि पुलिस की ओर से आरोप पत्र पेश करने वाले अधिकारी ने जांच के दौरान सामने आए तथ्यों का पर्याप्त और सही इस्तेमाल नहीं किया। हालांकि, अन्य मामलों में फैसला नहीं आने के कारण सुभाष बिजारणियां, रणवीर, उपेंद्र और नरेश काजला को अभी राहत नहीं मिली है।
अदालत के अनुसार, शुरुआत में उच्च अधिकारियों के निर्देश और पुराने मामलों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान आरोपों के समर्थन में ठोस और विश्वसनीय आपराधिक साक्ष्य सामने नहीं आए। ऐसे में केवल गंभीर धाराएं लगाए जाने के आधार पर आरोपियों को दोषी नहीं ठहराया जा सकता।
6.50 लाख रुपए निवेश कराने का आरोप
मामले में फदनपुरा निवासी रामकृष्ण ने उद्योग नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि नेक्सा एवरग्रीन से जुड़े लोगों ने 50 हजार रुपए निवेश करने पर 14 महीने में 80 हजार रुपए लौटाने का लालच दिया। इसके बाद रामकृष्ण ने 6.50 लाख रुपए निवेश किए, लेकिन कंपनी बंद हो गई। आरोप है कि बाद में उसे मुकदमा दर्ज नहीं कराने और जल्द पैसे मिलने का आश्वासन दिया गया।

बड़े निवेश नेटवर्क का दावा
मामले से जुड़े विवरण के अनुसार, कंपनी ने रियल एस्टेट के नाम पर निवेश योजनाएं चलाने का दावा किया था। निवेशकों को नियमित रिटर्न, नए लोगों को जोड़ने पर कमीशन, प्लॉट और अन्य सुविधाओं का लालच दिया जाता था। कंपनी की ओर से मोबाइल ऐप के जरिए निवेश और रिटर्न का विवरण दिखाने की व्यवस्था भी बताई गई थी।
कंपनी पर राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों में बड़ी संख्या में लोगों से करोड़ों रुपए की ठगी के आरोप लगे और कई मुकदमे दर्ज हुए। आरोपों के अनुसार, पुलिसकर्मियों, पूर्व सैनिकों और अन्य वर्गों के लोगों को भी निवेश के लिए जोड़ा गया था।
इस मामले में कंपनी से जुड़े कई लोगों के खिलाफ अलग-अलग प्रकरण दर्ज हुए हैं। अदालत के इस फैसले से चार आरोपियों को एक मामले में राहत मिली है, जबकि अन्य मामलों में न्यायिक प्रक्रिया जारी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2335208


