[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सारिका कुमावत ने राजस्थान स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता गोल्ड : तातीजा की बेटी ने अंडर-23 ऊंची कूद में शानदार प्रदर्शन किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सारिका कुमावत ने राजस्थान स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता गोल्ड : तातीजा की बेटी ने अंडर-23 ऊंची कूद में शानदार प्रदर्शन किया

सारिका कुमावत ने राजस्थान स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता गोल्ड : तातीजा की बेटी ने अंडर-23 ऊंची कूद में शानदार प्रदर्शन किया

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : उपखंड क्षेत्र के तातीजा गांव की बेटी सारिका कुमावत पुत्री एडवोकेट सुभाष कुमावत ने सीकर में आयोजित राजस्थान स्टेट एथलेटिक्स अंडर-23 चैंपियनशिप-2026 में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। सारिका ने ऊंची कूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिता में सारिका ने आत्मविश्वास के साथ हिस्सा लिया और अपने बेहतर प्रदर्शन के दम पर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से तातीजा गांव सहित जसरापुर और खेतड़ी क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

सारिका की सफलता पर रामावतार वर्मा, इंद्रपाल वर्मा, राकेश वर्मा, कृष्ण कुमावत, महेश पॉपुलर, राजेश कुमावत, मनजीत कुमावत, राजेश जलन्द्रा सहित कई जनप्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सारिका की इस उपलब्धि से क्षेत्र के युवाओं में भी उत्साह है। उनकी सफलता युवाओं को खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने और मेहनत के साथ अपने लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा देगी। सारिका की सफलता में उनके माता-पिता और गुरुजनों के सहयोग एवं मार्गदर्शन का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है।अब सारिका का लक्ष्य राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करना है। क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई कि वह आगे भी अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खेतड़ी क्षेत्र का नाम रोशन करेंगी।

Related Articles