बिसाऊ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, 25 वार्डों से उमड़ा कार्यकर्ताओं का सैलाब
जोशीले कार्यकर्ता सम्मेलन में टिकट दावेदारों ने दिखाया दमखम, पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार खिचड़ ने प्रधान कार्यालय का किया उद्घाटन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : नगर निकाय चुनाव की सरगर्मियों के बीच मंगलवार को बिसाऊ में भारतीय जनता पार्टी की ओर से जोशीला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में नगरपालिका के सभी 25 वार्डों से टिकट के दावेदार अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने सम्मेलन को भाजपा के शक्ति प्रदर्शन में बदल दिया।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार खिचड़ ने फीता काटकर भाजपा के प्रधान कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। इसके बाद आयोजित सम्मेलन में 25 वार्डों से चुनाव मैदान में उतरने के इच्छुक दावेदारों ने समर्थकों के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यकर्ताओं की भीड़ से सम्मेलन स्थल पर दिनभर जोश और उत्साह का माहौल बना रहा।
कार्यकर्ताओं के उत्साह को बताया ‘विजय संकल्प’
सम्मेलन में उमड़ी भीड़ को भाजपा कार्यकर्ताओं ने आगामी निकाय चुनाव के लिए ‘विजय संकल्प’ के रूप में प्रस्तुत किया। पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार खिचड़ भी कार्यकर्ताओं के उत्साह से अभिभूत नजर आए। कार्यक्रम में पार्टी संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और आगामी चुनाव में भाजपा को मजबूती से मैदान में उतारने को लेकर चर्चा हुई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
मंच पर दिखी भाजपा की पूरी टीम
कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा जिला प्रभारी कमल शिकवाल, पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार खिचड़, मंडल प्रभारी निर्मल सिंह, नगर मंडल अध्यक्ष पवन धौलपुरिया, विस्तारक धर्मवीर गुर्जर, पूर्व चेयरमैन हारून खत्री, श्रीकिशन पारीक, भवानी शंकर महनसरियां, द्वारका प्रसाद सैनी, दीनदयाल ख्वास, वैजनाथ सैनी, बसंत चेजारा, श्रवण कुमार धायल और रामचंद्र शर्मा सहित कई पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मंच पर मौजूद रहे।
टिकट दावेदारों ने भी दिखाया दमखम
बिसाऊ नगरपालिका के 25 वार्डों में चुनावी गतिविधियां तेज होने के साथ ही टिकट के दावेदार भी सक्रिय हो गए हैं। सम्मेलन में दावेदारों के साथ पहुंचे समर्थकों की संख्या ने स्थानीय राजनीति में नई चर्चाओं को जन्म दिया है।
भाजपा के इस सम्मेलन को निकाय चुनाव से पहले पार्टी के संगठनात्मक शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि टिकट वितरण के बाद तस्वीर बदल भी सकती है। अब निगाहें इस बात पर हैं कि पार्टी 25 वार्डों में किसे मैदान में उतारती है और सम्मेलन में नजर आया कार्यकर्ताओं का जोश चुनावी मैदान में कितना प्रभावी साबित होता है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2333474


