[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में ‘मेहंदी के रंग लोकतंत्र के संग’ अभियान, मतदान के लिए महिलाओं को किया जागरूक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में ‘मेहंदी के रंग लोकतंत्र के संग’ अभियान, मतदान के लिए महिलाओं को किया जागरूक

चूरू में ‘मेहंदी के रंग लोकतंत्र के संग’ अभियान, मतदान के लिए महिलाओं को किया जागरूक

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : सादुलपुर के ददरेवा गांव में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से मंगलवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ददरेवा में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

स्कूल स्टाफ ने किया निरीक्षण

प्रतियोगिता के आयोजन में अनिता शर्मा, सीमा सिंघल, सरिता गोदारा और पूनम गजराज की प्रमुख भूमिका रही। प्रधानाचार्य राजकुमार पूनियां और उपप्रधानाचार्य नरेश कुमार सहित विद्यालय स्टाफ ने प्रतिभागियों का निरीक्षण किया। इस प्रतियोगिता में हरीश, तानिया, पायल, इंदू, सीरत और प्रियंका का प्रदर्शन विशेष रूप से सराहनीय रहा।

मतदान का महत्व बताया

इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजकुमार पूनियां ने मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों और उपस्थित लोगों को निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया। पूनियां ने मतदाताओं को चुनाव के दौरान प्रलोभन देने अथवा प्रभावित करने वाले गैरकानूनी तरीकों से दूर रहने का संदेश भी दिया।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में भालाराम, नरेंद्र कुमार कस्वा, लीलाधर, सुरेश सैट, विनोद कुमार, जगदीश पूनियां, ओमप्रकाश शर्मा, भूपेंद्र कुमार दायमा, अनोज कुमार, अल्ताफ और दलीप पूनियां सहित अन्य विद्यालय स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles