[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-सूरजगढ़: सूरजगढ़ में नवयुवक चरित्र निर्माण योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्यसूरजगढ़

झुंझुनूं-सूरजगढ़: सूरजगढ़ में नवयुवक चरित्र निर्माण योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

सूरजगढ़ में नवयुवक चरित्र निर्माण योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं-सूरजगढ़: व्यापार संघ मंडी गेस्ट हाउस सूरजगढ़ में स्वामी ओमानन्द गुरुकुल स्कूल के निदेशक विजेंद्र शास्त्री के नेतृत्व में सात दिवसीय नवयुवक चरित्र निर्माण योग प्रशिक्षण व्यसन मुक्ति एवं संस्कार शिविर का शुभारंभ सोमवार को सुबह क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में विजय कुमार शास्त्री द्वारा विधि-विधान व यज्ञ आहुति और मंत्रोच्चार के साथ किया। योग शिविर के शुभारंभ पर संरक्षक जगदेव सिंह खरड़िया, हुक्म सिंह झाझड़िया, आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गांधी, योगाचार्य डॉ. प्रीतम सिंह खुगांई, गोल्ड मेडलिस्ट योगा खिलाड़ी सुदेश खरड़िया, राजेश गोदारा, राजवीर सिंह डूडी आदि ने योग शिविर में सहयोग करने की बात कही। कार्यक्रम में ओडिशा भुवनेश्वर में नेशनल स्तर पर जीतकर आई योगा खिलाड़ी सुदेश खरड़िया को सम्मानित किया। सुदेश खरड़िया सितंबर माह में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर योग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए थाईलैंड जायेगी।

भुवनेश्वर प्रतियोगिता में थाईलैंड के लिए उनका चयन हो चुका है। सात दिवसीय योग शिविर में भी सुदेश खरड़िया बच्चों को निशुल्क योगाभ्यास करवायेगी। योग शिविर के संयोजक विजेंद्र शास्त्री ने कहा- खाद्य व्यापार संघ सूरजगढ़, गायत्री परिवार व पतंजलि योग समिति सूरजगढ़, मान हॉस्पिटल सूरजगढ़ आदि के सहयोग से सूरजगढ़ मंडी गेस्ट हाउस में 7 दिन निशुल्क योगाभ्यास करवाया जायेगा। स्वामी ओमानंद गुरुकुल के बच्चों के अलावा शुगर, मोटापा, थायरॉइड, दुबलापन, जोड़ों का दर्द, गठिया, नाभि का टहलना, दमा के रोगी भी योग शिविर का लाभ उठा सकेंगे। 19 जून को शिविर के समापन समारोह में बच्चों द्वारा योगासन, पिरामिठ एवं शक्ति प्रदर्शन किया जायेगा। जिसमें योग द्वारा गले से लोहे के सरिये को मोड़ना, छाती पर भारी-भरकम पत्थर तोड़ना आदि आकर्षक कार्यक्रम होंगे। योग शिविर का लाभ क्षेत्र के बहुत से लोग उठायेंगे।

योग शिविर के शुभारंभ पर आयोजित कार्यक्रम में सूरजगढ़ विधायक सुभाष पूनियां, राजवीर सिंह डूडी चिड़ावा, ताराचन्द लुणायच, जगदेव सिंह खरड़िया, विजय कुमार शास्त्री, धर्मपाल गांधी, हुक्म सिंह झाझड़िया, डॉ. जगदीप मान, रामजीलाल फोगाट, डॉ. मंदरूप काजला, सज्जन कटारिया, विरेंद्र, राजपाल सिंह लुणायच, पवन केडिया, मनोज पालिया, जय सिंह लुणायच, सोनू जिंदल, ओमानंद गुरुकुल स्कूल के निदेशक विजेंद्र शास्त्री, सुमन मान, सुधा गाड़ोदिया, नेशनल योगा खिलाड़ी संदीप कुमार, विशाल बेरला, मनोज गुप्ता, रामअवतार माटोलिया, पवन पालिया, अशोक पालिया आदि अन्य लोग मौजूद रहे। योग शिविर के संरक्षक जगदेव सिंह खरड़िया ने कार्यक्रम में पधारे हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77