जाखल तीज मेले का दस दिवसीय आयोजन:झूले और मनोरंजन गतिविधियां बनीं आकर्षण, समापन पर सहयोगियों का सम्मान
जाखल तीज मेले का दस दिवसीय आयोजन:झूले और मनोरंजन गतिविधियां बनीं आकर्षण, समापन पर सहयोगियों का सम्मान
जाखल : जाखल के बाबा सुंदरदास गोपाल गौशाला ग्राउंड में आयोजित दस दिवसीय जाखल तीज मेला महोत्सव का रविवार को समापन हो गया। इस मेले में जाखल और आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे, जिन्होंने विभिन्न गतिविधियों का आनंद लिया।
मेले में मनोरंजन और खेल गतिविधियों के साथ विभिन्न प्रकार के झूले लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। इसके अतिरिक्त, दर्शन आश्रम जाखल द्वारा प्रतिदिन भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
मेले के समापन अवसर पर भंडारा सेवा के लिए दर्शन आश्रम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मेला अध्यक्ष रामदीन कुमावत ने बताया कि मेला व्यवस्थापक बलदेव सैनी सहित आयोजन में सहयोग करने वाले स्वयंसेवकों और दुकानदारों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान एक श्रेष्ठ रील प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें रील क्रिएटर्स ने मेले की विभिन्न गतिविधियों और आकर्षणों को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत कर सोशल मीडिया पर साझा किया। रीलों का चयन गुणवत्ता, प्रस्तुति, लाइक्स और दर्शकों की प्रतिक्रिया के आधार पर किया गया।
प्रतियोगिता में कृष्ण कुमार (बुगाला) और जितेश कुल्हरी (मझाऊ) संयुक्त रूप से प्रथम विजेता रहे, जिन्हें मेडल, प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। अन्य प्रतिभागियों को भी विशेष प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मेला समिति ने प्रशासन, स्वयंसेवकों, दुकानदारों और आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2331508

