दीपसर विद्यालय को भामाशाह का सहयोग, मदनलाल सारस्वत ने बनवाया भव्य प्रवेश द्वार
दीपसर विद्यालय को भामाशाह का सहयोग, मदनलाल सारस्वत ने बनवाया भव्य प्रवेश द्वार
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : विक्रम बिजारणियां
फतेहपुर : राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, दीपसर में विद्यालय विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। भामाशाह मदनलाल ठाकुरमल सारस्वत के सहयोग से विद्यालय के लिए नवनिर्मित प्रवेश द्वार का निर्माण करवाया गया, जिसका सोमवार, 24 अगस्त को समारोहपूर्वक लोकार्पण किया गया।
कार्यक्रम में रतनगढ़ के पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान भामाशाह मदनलाल ठाकुरमल सारस्वत, पूर्व सरपंच ब्रह्मप्रकाश, पूर्व सरपंच प्रहलाद, एडवोकेट कपिल दहिया सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, ग्रामीण, विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

अतिथियों ने शिक्षा के क्षेत्र में भामाशाहों और जनसहयोग की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए मदनलाल सारस्वत के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे सहयोग से विद्यालयों में सुविधाओं का विस्तार होने के साथ विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलता है।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अतिथियों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि ने विद्यार्थियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। विद्यालय परिवार ने भामाशाह मदनलाल ठाकुरमल सारस्वत का आभार व्यक्त करते हुए उनके सहयोग को अन्य लोगों के लिए प्रेरणादायी बताया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2331601

