20 सूत्रीय मांगों को लेकर अभाविप का प्रदर्शन, प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन
20 सूत्रीय मांगों को लेकर अभाविप का प्रदर्शन, प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन
झुंझुनूं : श्री राधेश्याम आर. मोरारका राजकीय महाविद्यालय में विद्यार्थियों की मूलभूत सुविधाओं, शिक्षा व्यवस्था और सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं एवं विद्यार्थियों ने विरोध प्रदर्शन किया। नारेबाजी के बाद प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई।
अभाविप ने महाविद्यालय में नियमित साफ-सफाई, रिक्त शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक पदों को भरने, पुस्तकालय में नवीन पाठ्यक्रम के अनुरूप पुस्तकें उपलब्ध कराने और नियमित कक्षाएं संचालित करने की मांग रखी। विद्यार्थियों ने छात्रसंघ चुनाव बहाल करने, शिकायत पेटिका एवं ऑनलाइन शिकायत व्यवस्था शुरू करने तथा समय पर पहचान पत्र उपलब्ध कराने की मांग भी की।
छात्राओं के लिए सुविधायुक्त गर्ल्स कॉमन रूम, विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क वाई-फाई, प्राथमिक चिकित्सा केंद्र और नए छात्रावास की व्यवस्था की मांग की गई। खेल मैदान के विकास एवं समतलीकरण तथा साइकिल और वाहन पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था करने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर परिसर में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने, मुख्य द्वार पर स्थायी सुरक्षा गार्ड एवं गार्ड रूम बनाने तथा बाहरी व्यक्तियों के अनावश्यक प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की गई। विद्युत तारों के सुरक्षित प्रबंधन, हस्तलिखित परियोजना कार्य जमा कराने की उचित व्यवस्था और 75 प्रतिशत उपस्थिति की अनिवार्यता का प्रभावी पालन करने की मांग भी रखी गई।
अभाविप पदाधिकारियों ने कहा कि महाविद्यालय विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण का केंद्र है, इसलिए शिक्षा व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थियों की मांगें पूरी करने, छात्रसंघ चुनाव बहाल करने, रिक्त पद भरने और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर नारेबाजी की गई।
इस दौरान प्रांत एसएफएस टोली संयोजक अभय सिंह, नगर राष्ट्रीय कला मंच संयोजक निशु वर्मा सहित बड़ी संख्या में अभाविप कार्यकर्ता एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2331629

