[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक 12 जून सोमवार को शहर के हवाई पट्टी पर स्थित मदरसा तंजीम उल इस्लाम में


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक 12 जून सोमवार को शहर के हवाई पट्टी पर स्थित मदरसा तंजीम उल इस्लाम में

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक 12 जून सोमवार को शहर के हवाई पट्टी पर स्थित मदरसा तंजीम उल इस्लाम में

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक 12 जून सोमवार को शहर के हवाई पट्टी पर स्थित मदरसा तंजीम उल इस्लाम में, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष शौकत अली चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई मोर्चे की जिला स्तरीय बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सूफी संवाद महा अभियान कार्यक्रम जिलेभर में आयोजित करवाए जाने व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी के झुंझुनूं आगमन तैयारियों को लेकर विस्तार रूप से चर्चा की गई। बैठक मे मोर्चे के पीएम सूफी संवाद महा अभियान कार्यक्रम के जिला संयोजक हाजी अब्दुल रहमान मोम ने जानकारी देते हुए बताया कि पीएम सूफी संवाद महाअभियान कार्यक्रम का आगाज जिले की हिंदू-मुस्लिम कौमी एकता की मिसाल नरहड़ गांव में स्थित सूफी संत बाबा हाजी सकरवार की दरगाह से आगाज किया जाएगा। बैठक में कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देते हुए मोर्चा के जिला अध्यक्ष शौकत अली चौहान ने बताया कि कार्यक्रम को जिले भर में सफल बनाने के लिए दरगाह एवं मदरसाओ के धर्मगुरुओं से संपर्क कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद करवाया जाएगा। साथ ही सूफी विचारधारा के लोगों को केंद्र की मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार रूप से अवगत कराया जाएगा।

इस अवसर पर मोर्चा की बैठक में मोर्चा के जिला महामंत्री लुकमान खान गागेसर मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर शौकत अली इकबाल खान हाजी मोहम्मद अयूब खलील सिलवाट जाकिर मणियार हाजी भंवर अली खान उस्मान गनी लादू सरिया शाहिद फारुकी मुस्लिम खान मीर मंसूर अली खान सज्जाद लोहार आईटी सेल के शाहबाज कुरेशी बाबू अली रंगरेज मकबूल हुसैन जावेद कुरेशी अकरम नागौरी हनीफ मेंसरिया अब्दुल जब्बार अब्बासी आरिफ हुसैन नकवी सहित मोर्चा के अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे मोर्चा की बैठक का संचालन मोर्चा के जिला महामंत्री रुस्तम अली काट ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77