रिपोर्टिंग में सुधार करें, टेबल पर रखें दैनिक चेकलिस्ट : अनिल कुमार
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा
सीकर : जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सोमवार को अतिरिक्त जिला कलेक्टर अनिल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों और गतिविधियों की समीक्षा की गई।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने सभी बीसीएमओ एवं चिकित्सा अधिकारियों को रिपोर्टिंग व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने टीकाकरण, परिवार कल्याण, मौसमी बीमारियों, प्रसव, उच्च जोखिम गर्भावस्था और एएनसी पंजीकरण सहित प्रमुख गतिविधियों की दैनिक चेकलिस्ट अपनी टेबल पर रखने को कहा। कम प्रगति वाले ब्लॉकों को आगामी बैठक से पहले लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि हासिल करने तथा रिपोर्टिंग करने वाले कंप्यूटर ऑपरेटरों की नियमित निगरानी के निर्देश भी दिए।
सीएमएचओ डॉ. अशोक महरिया ने 181 पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने तथा लाडो योजना की लंबित किश्तों का भुगतान करने के निर्देश दिए। बरसात को देखते हुए सभी स्वास्थ्य संस्थानों में भवन, अग्नि सुरक्षा एवं बिजली की जांच कराने और जर्जर भवनों में चिकित्सालय संचालित नहीं करने को कहा। उन्होंने सभी संस्थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने, डिजिटल स्वास्थ्य मिशन के तहत आभा पहचान पत्र से कार्य करने तथा 108 एम्बुलेंस का समय पर निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. निर्मल सिंह ने डायरिया एवं उल्टी-दस्त की रोकथाम के लिए पानी के नमूने जांच हेतु एसके अस्पताल भेजने तथा मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए एंटी लार्वा गतिविधियां बढ़ाने के निर्देश दिए।
जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विशाल सिंह ने एएनसी पंजीकरण, प्रसव, टीकाकरण, एमआर टीके की दोनों खुराक और एचपीवी टीकाकरण अभियान की ब्लॉकवार प्रगति की जानकारी दी। अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हर्षल चौधरी ने परिवार कल्याण एवं राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम की प्रगति बताई।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. रतनलाल ने टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा करते हुए संभावित टीबी मरीजों की स्क्रीनिंग, एक्स-रे जांच, ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित शिविरों में अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने तथा निक्षय पोषण योजना से सभी पात्र टीबी मरीजों को जोड़ने के निर्देश दिए। बैठक में सभी बीसीएमओ एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी अधिकारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2331477

