रक्षाबंधन पर खाद्य सुरक्षा विभाग की सघन कार्रवाई, 10 खाद्य नमूने लिए, एक इम्प्रूवमेंट नोटिस जारी
रक्षाबंधन पर खाद्य सुरक्षा विभाग की सघन कार्रवाई, 10 खाद्य नमूने लिए, एक इम्प्रूवमेंट नोटिस जारी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
सीकर : आयुक्तालय खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण राजस्थान, जयपुर के निर्देशानुसार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक महरिया के मार्गदर्शन में राज्य सरकार के “शुद्ध आहार, मिलावट पर वार” अभियान के तहत रक्षाबंधन के त्योहारी सीजन को देखते हुए दांतारामगढ़ एवं खाटूश्यामजी क्षेत्र में सघन खाद्य निरीक्षण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान घी, तेल, मिठाई, बादाम एवं दूध सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के 10 नमूने लिए गए तथा एक खाद्य प्रतिष्ठान को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा-32 के तहत इम्प्रूवमेंट नोटिस जारी किया गया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी फूलसिंह बगड़िया, महमूद अली, नंदराम मीणा एवं सुरेश कुमार शर्मा की टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। टीम ने श्री श्याम मिष्ठान भंडार, पचार से मावा बर्फी का नमूना लिया। एक्स सर्विसमैन कैंटीन, खाटूश्यामजी से बादाम एवं खाद्य तेल के नमूने लिए गए। श्याम भीम किराणा एवं जनरल स्टोर से घी का नमूना लिया गया, जबकि श्यामजी फास्ट फूड से घेवर एवं फीणी के नमूने लिए गए।

इसी प्रकार वंशिका दूध डेयरी, खाटूश्यामजी से दूध के दो नमूने तथा लखदातार स्वीट्स से चूरमा मिठाई एवं गोंद के लड्डू के नमूने लिए गए। निरीक्षण के दौरान लखदातार स्वीट्स को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा-32 के तहत इम्प्रूवमेंट नोटिस जारी किया गया।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सभी नमूनों को जांच के लिए जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भेज दिया है। विभाग ने स्पष्ट किया कि त्योहारी सीजन में आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मिलावटखोरों के विरुद्ध नमूनीकरण एवं निरीक्षण की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2329493


