राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम सिंघाना उपशाखा का वार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव संपन्न
राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम सिंघाना उपशाखा का वार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव संपन्न
सिंघाना : राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम उपशाखा सिंघाना का वार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पुहानिया में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के वरिष्ठ सदस्य रामसिंह ने की। मुख्य अतिथि प्रदेश मुख्य महामंत्री उम्मेद सिंह डूडी तथा विशिष्ट अतिथि इंद्रपाल यादव, जगमाल सिंह और जयपाल रहे।
प्रारंभिक सत्र में अतिथियों का सम्मान किया गया। इसके बाद वर्तमान समय में शिक्षा की दशा और दिशा पर विचार-विमर्श हुआ। निवर्तमान अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत कर वर्षभर की संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी दी। सदस्यता वृद्धि के लिए कार्यकारिणी का सम्मान भी किया गया।
अंतिम सत्र में नवीन कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। चुनाव अधिकारी सुदेश कुमार यादव ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें सत्यप्रकाश यादव को सभाध्यक्ष, कुलदीप एवं मंजू भास्कर को उपसभाध्यक्ष, मुकेश शर्मा को अध्यक्ष, विनोद यादव को कार्यकारी अध्यक्ष, दिनेश जांगिड़ को मंत्री, अंजू भास्कर को महिला मंत्री, रामवतार दायमा, बलबीर सिंह एवं नरेश कुमार शर्मा को उपाध्यक्ष तथा सिलोचना को महिला शिक्षा मंत्री बनाया गया।
जयसिंह कोषाध्यक्ष, सुमित कुमार प्रवक्ता, अशोक कुमार, जगमाल सिंह राव और रतनलाल यादव सदस्य, कर्ण सिंह जांगिड़ प्रसार अधिकारी तथा अजय सिंह संगठन मंत्री निर्वाचित हुए। इसके अलावा आशा रानी, ललित शर्मा, राजकुमार ढाका, प्रवीण कुमार, देवेन्द्र, वीरेन्द्र और योगेन्द्र यादव सहित अन्य पदाधिकारियों का भी निर्वाचन हुआ।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। साथ ही 15 सदस्यों का जिला महासमिति और 4 सदस्यों का प्रदेश महासमिति के लिए निर्वाचन किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2329474


