[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बारिश की आस में युवक का अनूठा संकल्प, खेतों में हरियाली लौटने तक नहीं पहनेंगे चप्पल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

बारिश की आस में युवक का अनूठा संकल्प, खेतों में हरियाली लौटने तक नहीं पहनेंगे चप्पल

बारिश की आस में युवक का अनूठा संकल्प, खेतों में हरियाली लौटने तक नहीं पहनेंगे चप्पल

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : क्षेत्र में बारिश का इंतजार कर रहे किसानों और पशुपालकों की चिंता के बीच कस्बे के युवक योगेश शर्मा ने अनूठा संकल्प लिया है। योगेश ने तय किया है कि जब तक आसपास के खेतों में अच्छी बारिश नहीं होती, तब तक वे चप्पल नहीं पहनेंगे।

योगेश शर्मा ने बताया कि बारिश की कमी से फसलों पर असर पड़ने की आशंका है। समय पर बारिश नहीं होने से किसानों को आर्थिक नुकसान के साथ पशुओं के लिए चारे और पानी की समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है।

उन्होंने कहा कि उनका संकल्प किसी दिखावे के लिए नहीं, बल्कि अच्छी बारिश की कामना और किसानों के प्रति संवेदना व्यक्त करने का प्रयास है। उन्होंने ईश्वर से क्षेत्र में जल्द अच्छी बारिश होने, खेतों में हरियाली लौटने और किसानों के खुशहाल होने की कामना की।

योगेश के इस संकल्प की क्षेत्रवासियों ने सराहना करते हुए इसे किसानों के प्रति संवेदनशीलता और एकजुटता का उदाहरण बताया।

Related Articles