[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी रामकृष्ण मिशन में निशुल्क नेत्र जांच शिविर:47 मरीजों की आंखों की जांच हुई, 21 को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए जयपुर भेजा

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी रामकृष्ण मिशन में निशुल्क नेत्र जांच शिविर:47 मरीजों की आंखों की जांच हुई, 21 को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए जयपुर भेजा

खेतड़ी रामकृष्ण मिशन में निशुल्क नेत्र जांच शिविर:47 मरीजों की आंखों की जांच हुई, 21 को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए जयपुर भेजा

खेतड़ी : खेतड़ी कस्बे के रामकृष्ण मिशन विवेकानंद स्मृति मंदिर में रविवार को निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 47 रोगियों की आंखों की जांच की गई, जिनमें से 21 मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए जयपुर भेजा गया। मिशन के सचिव स्वामी आत्मनिष्ठानंद महाराज ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। ज

स्वामी आत्मनिष्ठानंद महाराज ने बताया -रामकृष्ण मिशन सामाजिक सरोकार के तहत निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित करता है, जिससे गरीब और असहाय लोगों को लाभ मिलता है। रामकृष्ण मिशन समय-समय पर गरीबों में वस्त्र और अन्य घरेलू सामग्री वितरित कर स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को साकार कर रहा है।

इस अवसर पर स्वामी योगयुक्तानंद महाराज, डॉ. ज्योति, कालीचरण गुप्ता, कृष्ण कुमार, ग्यारसी लाल और सुरेश सैनी सहित कई स्वयंसेवकों ने अपनी सेवाएं दीं।

Related Articles