[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में कोचिंग संचालक को धमकी देने पर रोष:ग्रामीण ने की बैठक, परिवार को सुरक्षा देने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में कोचिंग संचालक को धमकी देने पर रोष:ग्रामीण ने की बैठक, परिवार को सुरक्षा देने की मांग

चिड़ावा में कोचिंग संचालक को धमकी देने पर रोष:ग्रामीण ने की बैठक, परिवार को सुरक्षा देने की मांग

चिड़ावा : चिड़ावा शहर में निजी कोचिंग संचालक विकास कुलहरी को बदमाशों से धमकी मिलने के बाद उनके पैतृक गांव स्वामी सेही में ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बाबा गोकुलनाथ मंदिर में बैठक कर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की।

परिवार को सुरक्षा देकर सख्त कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों ने विकास कुलहरी और उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान करने तथा धमकी देने वालों के खिलाफ जल्द सख्त कार्रवाई की मांग की। ग्राम पंचायत के निवर्तमान सरपंच ईश्वर सिंह ने बताया कि कुलहरी परिवार को बार-बार धमकियां मिल रही हैं, जिससे वे भयभीत हैं। उन्होंने प्रशासन से मामले में जल्द ठोस कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि कार्रवाई न होने पर ग्रामीण आंदोलन तेज करेंगे।

आरोपियों ने 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी

विकास कुलहरी को कथित तौर पर जान से मारने और रंगदारी की धमकी मिली है। उन्होंने 25 जून को चिड़ावा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, ‘सुंदर हांसी’ नामक व्यक्ति ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुए 19 से 24 जून के बीच कॉल कर 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी।

शिकायत में आरोप लगाया गया था कि रंगदारी नहीं देने पर विकास कुलहरी या उनकी डाकघर में कार्यरत पत्नी में से किसी एक की हत्या करने की धमकी दी गई। बुधवार को मिली नई धमकी के बाद परिवार में दहशत का माहौल है। पुलिस धमकी भरे मैसेज और वायरल ऑडियो की जांच कर रही है।

जल्द कार्रवाई का दिया आश्वासन

सूरजगढ़ थानाधिकारी ग्रामीणों से बातचीत करने पहुंचे, लेकिन ग्रामीणों ने जांच अधिकारी को मौके पर आकर अब तक की कार्रवाई बताने की मांग रखी। इसके बाद चिड़ावा थानाधिकारी लक्ष्मीचंद वर्मा मौके पर पहुंचे और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने इस संबंध में चिड़ावा थानाधिकारी को एक ज्ञापन भी सौंपा।

Related Articles