सिंघाना में आरएलपी की बैठक हुई:संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की अपील
सिंघाना में आरएलपी की बैठक हुई:संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की अपील
सिंघाना : राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) की बैठक रविवार को सिंघाना कस्बे में आयोजित की गई। दिनेश सहारण की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई।
पदाधिकारियों ने बताया कि पार्टी की नीतियों से समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को भी अवगत कराया जाएगा। इसके लिए गांवों और वार्ड स्तर तक कार्यकर्ताओं की पहुंच सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, सदस्यता बढ़ाने तथा नए कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर जिला प्रभारी विकास पचार, राजेंद्र फौजी, डॉ. विकास गिल, सुशील डांगी, विकास धायल, दौलत महला, प्रदीप, बलवीर, राकेश, संदीप डांगी, अजीत, अशोक बराला, मुकेश धनखड़, राजेंद्र गोदारा, सुनील झाझड़िया, अमित सोमरा, प्रेम पूनिया, उमेश पूनिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2329235


