[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जाबासर में मरहूम मुबारिक अली की स्मृति में रक्तदान शिविर, 151 यूनिट रक्त संग्रह


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

जाबासर में मरहूम मुबारिक अली की स्मृति में रक्तदान शिविर, 151 यूनिट रक्त संग्रह

जाबासर में मरहूम मुबारिक अली की स्मृति में रक्तदान शिविर, 151 यूनिट रक्त संग्रह

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : मरहूम मुबारिक अली, राजस्थान पुलिस की स्मृति में गोल्डन परिवार, जाबासर की ओर से रविवार को गोल्डन स्कूल परिसर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में युवाओं और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 151 यूनिट रक्तदान किया।

शिविर में जाबासर के अलावा जवाहरपुरा, हमीर खान का बास, पीथूसर, धनुरी सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में युवा एवं ग्रामीण पहुंचे। रक्तदाताओं ने स्वैच्छिक रक्तदान कर मानव सेवा और सामाजिक सरोकार का संदेश दिया।

इस अवसर पर पंचायत प्रशासक इरशाद अली खान, पंचायत समिति सदस्य नयूम खान, प्राचार्य शमशाद हुसैन, चांद खान, इस्लाम खान, आजाद खान, इरशाद खान, रफीक खान, कृषि अधिकारी इमरान खान, आबिद खान, इमरान पीथूसर, असलम पिंटू, जहांगीर खान, फरियाद खान एवं शाहबाज सोनी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

आयोजक परिवार के फारूक जूनियर ने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का पुनीत कार्य है और रक्त का कोई विकल्प नहीं है। स्वस्थ युवाओं को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि मरहूम मुबारिक अली की स्मृति में आयोजित यह शिविर उनकी याद को जनसेवा से जोड़ने का सार्थक प्रयास है।

ताहिर खान एवं जफर इकबाल ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी रक्तदाताओं, अतिथियों, युवाओं एवं ग्रामीणों का आभार जताया।

Related Articles