रींगस में रक्षाबंधन पर सीएलजी बैठक:एसपी ने दिए निर्देश, यातायात और सुरक्षा व्यवस्था सुधारने पर हुई चर्चा
रींगस में रक्षाबंधन पर सीएलजी बैठक:एसपी ने दिए निर्देश, यातायात और सुरक्षा व्यवस्था सुधारने पर हुई चर्चा
रींगस : रींगस पुलिस थाना परिसर में शनिवार देर शाम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक गर्ग की अध्यक्षता में सीएलजी की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आगामी रक्षाबंधन महोत्सव को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने, बढ़ती यातायात समस्या और आपराधिक घटनाओं की रोकथाम पर चर्चा की गई।
बैठक के दौरान रक्षाबंधन महोत्सव को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न करवाने पर जोर दिया गया। शहर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने, बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गहनता से विचार-विमर्श हुआ।
रक्षाबंधन महोत्सव के दौरान बाजारों और प्रमुख मार्गों पर भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष उपाय करने पर बल दिया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक गर्ग ने शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए।
गर्गे ने आमजन से भी पुलिस का सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। इस अवसर पर पुलिस थाना अधिकारी राजेंद्र कमांडो सहित पुलिस के अनेक अधिकारी, कर्मचारी, सीएलजी सदस्य और क्षेत्र के प्रबुद्धजन उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2328889

