घांघू हत्याकांड का 2 महीने बाद भी खुलासा नहीं:परिजनों और ग्रामीणों ने एसपी को ज्ञापन दिया, न्याय की मांग उठाई
घांघू हत्याकांड का 2 महीने बाद भी खुलासा नहीं:परिजनों और ग्रामीणों ने एसपी को ज्ञापन दिया, न्याय की मांग उठाई
घांघू : चूरू जिले के घांघू गांव में श्रीचंद जाट बेटा कुनणाराम जाट की हत्या के दो महीने बाद भी पुलिस हत्यारों का पता नहीं लगा पाई है। 22 जून की रात अज्ञात व्यक्ति ने श्रीचंद जाट की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। मृतक श्रीचंद जाट का शव घांघू में शराब ठेके से कुछ दूरी पर लाखाऊ जाने वाली बाईपास सड़क किनारे मिला था। 23 जून को सदर थाना चूरू में मुकदमा दर्ज किया गया था।
चूरू एसपी ने 26 जून को इस ब्लाइंड मर्डर की जांच और हत्यारों का खुलासा करने के लिए एक विशेष टीम का गठन भी किया था। हालांकि करीब दो महीने बीत जाने के बाद भी सदर थाना पुलिस और विशेष गठित टीम इस ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करने में नाकाम रही है।
गांव में हत्या का खुलासा नहीं होने से लोगों में अपनी सुरक्षा को लेकर भय का माहौल है। इस मामले में कोई सुराग न मिलने पर गांव के लोगों और मृतक के परिजनों ने सामाजिक कार्यकर्ता महावीर नेहरा के नेतृत्व में शुक्रवार को चूरू जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2327852


