अधूरी सड़क पर धूल-मिट्टी के विरोध में सड़क जाम:रींगस-श्रीमाधोपुर रोड निर्माण में पानी छिड़काव ना होने से विरोध, पुलिस ने समझाइश कर जाम खुलवाया
अधूरी सड़क पर धूल-मिट्टी के विरोध में सड़क जाम:रींगस-श्रीमाधोपुर रोड निर्माण में पानी छिड़काव ना होने से विरोध, पुलिस ने समझाइश कर जाम खुलवाया
रींगस : रींगस-श्रीमाधोपुर सड़क मार्ग पर निर्माण कार्य के दौरान पानी का छिड़काव न होने से परेशान आमजन ने शुक्रवार देर शाम छीलावाली स्टैंड पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।
लोगों का कहना है कि निर्माणाधीन सड़क पर अभी तक डामरीकरण नहीं हुआ है, जिससे दिनभर धूल उड़ती रहती है। इससे सड़क किनारे दुकान चलाने वाले व्यापारी और स्थानीय लोग काफी परेशान हैं।धूल और कंकड़ के कारण सांस लेना भी मुश्किल हो गया है। इसको लेकर लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।
व्यापारी श्यामलाल और प्रभात सैनी ने बताया कि सड़क मार्ग का नवीनीकरण हो रहा है और ग्रेवल सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। स्थानीय लोगों ने सार्वजनिक निर्माण विभाग और संबंधित ठेकेदार से कई बार सड़क पर पानी का छिड़काव करने की मांग की थी, लेकिन उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।
सड़क जाम के कारण रींगस-श्रीमाधोपुर रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। गर्मी में यात्रियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश कर जाम खुलवाया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2327750


