बानियो की ढाणी में ग्रेवल सड़क का डामरीकरण होगा:38 लाख की लागत से निर्माण कार्य, 1200 मीटर लंबी सड़क बनेगी
बानियो की ढाणी में ग्रेवल सड़क का डामरीकरण होगा:38 लाख की लागत से निर्माण कार्य, 1200 मीटर लंबी सड़क बनेगी
रानोली : रानोली कस्बे की बानियो की ढाणी में लंबे समय से खराब पड़ी ग्रेवल सड़क का अब डामरीकरण किया जाएगा। लगभग 1200 मीटर लंबी यह सड़क नारायण के घर से सीताराम के घर तक बनेगी। इसके निर्माण के लिए 38 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है।
ग्रामीणों के अनुसार, यह सड़क कई वर्षों से जर्जर हालत में थी। इसमें जगह-जगह गड्ढे होने के कारण बारिश के मौसम में पानी भर जाता था, जिससे स्कूली बच्चों और आम लोगों को आवागमन में परेशानी होती थी। ग्रामीण लंबे समय से इस सड़क के डामरीकरण की मांग कर रहे थे और उन्होंने जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन भी सौंपे थे।
ग्रामीणों के निरंतर प्रयासों से सड़क निर्माण के लिए 38 लाख रुपये की स्वीकृति प्राप्त हुई। सड़क का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा। इस सड़क के बनने से बानियो की ढाणी और आसपास के क्षेत्रों के निवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
सड़क की स्वीकृति मिलने पर ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त की। इस कार्यक्रम में मोहन गुर्जर, महावीर वर्मा, मुकेश सैनी, ताराचंद कुमावत, रामकुमार गुर्जर, मोहनलाल बालोदिया, सीताराम कुमावत, प्रभु ठेकेदार, सांवरमल कुमावत सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2327751


