श्रीमाधोपुर के बागरियावास में शहीद की 19वीं पुण्यतिथि मनाई:कुपवाड़ा मे मुठभेड़ में शहीद हुए थे सूबेदार सुल्तान सिंह, तिरंगा रैली निकाली
श्रीमाधोपुर के बागरियावास में शहीद की 19वीं पुण्यतिथि मनाई:कुपवाड़ा मे मुठभेड़ में शहीद हुए थे सूबेदार सुल्तान सिंह, तिरंगा रैली निकाली
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर की ग्राम पंचायत बागरियावास में शनिवार को शहीद सुबेदार सुल्तान सिंह की 19वीं पुण्यतिथि मनाई गई। यह कार्यक्रम उनके स्मारक पर आयोजित किया गया। सुबेदार सुल्तान सिंह को सेना मेडल से सम्मानित किया गया था। वे 22 अगस्त 2008 को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए थे।
मंत्री बोले-शहीदों के बलिदान को भुला नहीं सकते
कार्यक्रम में यूडीएच मंत्री झाबरसिंह खर्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मंत्री खर्रा ने इस अवसर पर कहा कि शहीदों के बलिदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता। उन्होंने यह भी कहा कि शहीदों के प्रति सम्मान का भाव रखना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।

शहीद स्मारक कर निकाली तिरंगा रैली
शहीद की पुण्यतिथि पर बागरियावास के मुख्य चौक से शहीद स्मारक तक एक तिरंगा रैली निकाली गई। रैली के दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘शहीद सुल्तान सिंह अमर रहे’ के नारे लगाए गए। महात्मा गांधी पीजी कॉलेज श्रीमाधोपुर के एनसीसी कैडेट्स ने शहीद को सलामी दी।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती, भाजपा नेता रामेश्वर लाल रणवां, कर्नल देवानंद सिंह, कर्नल राजेश भूकर, भाजपा जिला मंत्री अजय सिंह खर्रा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बनवारी लाल यादव और कृषि मंडी के पूर्व चेयरमैन महेश मीणा सहित कई अतिथियों ने शहीद को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान एक निशुल्क चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया।
उल्लेखनीय है कि शहीद की पत्नी सजना देवी का भी वर्ष 2021 में डेंगू के कारण निधन हो गया था। सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी दयाराम महरिया ने कार्यक्रम में शहीद का जीवन परिचय प्रस्तुत किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2327734


