[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना की पूनम कंवर ने माउंट एल्ब्रुस फतेह किया:18 हजार फीट की ऊंचाई पर फहराया तिरंगा, माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करना अगला लक्ष्य


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना की पूनम कंवर ने माउंट एल्ब्रुस फतेह किया:18 हजार फीट की ऊंचाई पर फहराया तिरंगा, माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करना अगला लक्ष्य

नीमकाथाना की पूनम कंवर ने माउंट एल्ब्रुस फतेह किया:18 हजार फीट की ऊंचाई पर फहराया तिरंगा, माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करना अगला लक्ष्य

नीमकाथाना : सीकर के नीमकाथाना के झाड़ली गांव की पूनम कंवर ने माउंट एल्ब्रुस की सफल चढ़ाई पूरी कर शिखर पर तिरंगा और विभागीय ध्वज फहराया। पूनम कंवर ने 21 अगस्त 2026 को मॉस्को समय के अनुसार सुबह 9:15 बजे और भारतीय समयानुसार सुबह 11:45 बजे माउंट एल्ब्रुस के शिखर पर पहुंचकर अभियान पूरा किया।

पूनम रेलवे सुरक्षा विशेष बल (RPSF) में की 16वीं वाहिनी, आसनसोल में तैनात हैं। पूनम इससे पहले अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो को भी फतेह कर चुकी हैं।

पूनम ने बताया- पिछले करीब दो वर्षों से हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में बेसिक और एडवांस पर्वतारोहण प्रशिक्षण ले रही थीं। लगातार अभ्यास और प्रशिक्षण के बाद उन्होंने पहले किलिमंजारो अभियान में सफलता हासिल की और अब एल्ब्रुस की चोटी भी फतेह कर ली।

उन्होंने बताया- पर्वतारोहण अभियान में बल मुख्यालय रेलवे सुरक्षा विशेष बल, दयाबस्ती का विशेष सहयोग रहा। मुख्यालय की ओर से अभियान के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं और तिरंगा व बल का ध्वज देकर उन्हें अभियान के लिए रवाना किया गया।

माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करना अगला लक्ष्य

पूनम ने कहा कि उनका अगला लक्ष्य माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करना है। वह पर्वतारोहण के जरिए महिला सशक्तिकरण का संदेश देना चाहती हैं। मैं महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए समान अवसर मिलने चाहिए और वे साहसिक गतिविधियों के जरिए नई ऊंचाइयां हासिल कर सकती हैं।

NCC और खेल गतिविधियों में भी रही रुचि

पूनम के पिता रिटायर्ड फौजी रतन सिंह शेखावत ने बताया कि पूनम बचपन से ही होनहार रही हैं। पढ़ाई के साथ उन्होंने NCC और खेल गतिविधियों में भी हिस्सा लिया। वर्ष 2014 में RPSF में भर्ती होने के बाद उन्होंने कमांडो ट्रेनिंग हासिल की और ट्रेनिंग सेंटर में उस्ताद के रूप में भी सेवाएं दीं।

इसके अलावा पूनम ने तिरंदाजी और घुड़सवारी का प्रशिक्षण भी लिया है। पर्वतारोहण में लगातार उपलब्धियां हासिल कर वह अपने गांव और विभाग का नाम रोशन कर रही हैं।

18,510 फीट की ऊंचाई पर फहराया तिरंगा

माउंट एल्ब्रुस की ऊंचाई 18,510 फीट (5,642 मीटर) है। यह रूस की काकेशस पर्वत श्रृंखला में जॉर्जिया सीमा के निकट स्थित है और यूरोप महाद्वीप की सर्वोच्च चोटी है। यह विश्व की Seven Summits में भी शामिल है। शिखर पर पहुंचने के बाद पूनम ने गर्व के साथ भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा और विभागीय ध्वज फहराया।

Related Articles