[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में नया ट्रैफिक प्लान लागू, गर्ल्स कॉलेज कट बंद:CO सिटी ऑफिस के सामने वाला कट खुला, जाम से मिलेगी निजात


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में नया ट्रैफिक प्लान लागू, गर्ल्स कॉलेज कट बंद:CO सिटी ऑफिस के सामने वाला कट खुला, जाम से मिलेगी निजात

सीकर में नया ट्रैफिक प्लान लागू, गर्ल्स कॉलेज कट बंद:CO सिटी ऑफिस के सामने वाला कट खुला, जाम से मिलेगी निजात

सीकर : सीकर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। गर्ल्स कॉलेज के सामने स्थित कट को बंद कर दिया गया है, जबकि CO सिटी ऑफिस के सामने वाला कट वाहनों के लिए शुरू किया गया है। नए ट्रैफिक प्लान के तहत राधाकिशनपुरा की तरफ से आने वाले वाहनों को कंट्रोल रूम कट से यू-टर्न लेना होगा। यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने और जाम की स्थिति से बचने के लिए यह बदलाव किया गया है। आज(शनिवार) शाम को ट्रैफिक इंचार्ज मनोज भाटीवाड़ सहित ट्रैफिक पुलिस में टीम ने यह बदलाव किया।

राधाकिशनपुरा से आने वाले वाहनों को कंट्रोल रूम के सामने से यू टर्न लेना होगा।
राधाकिशनपुरा से आने वाले वाहनों को कंट्रोल रूम के सामने से यू टर्न लेना होगा।

एसपी के निर्देश पर ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव

ट्रैफिक इंचार्ज मनोज भाटीवाड़ ने बताया कि एसपी प्रवीण नायक नूनावत के निर्देश पर ट्रैफिक व्यवस्था में लगातार बदलाव जारी है। इसी के चलते आज(शनिवार) यह बदलाव किया गया है। पहले होता था कि एसके हॉस्पिटल से अगर मरीज को इलाज के लिए जयपुर रैफर किया जाता था तो गर्ल्स कॉलेज के सामने दूसरी साइड जाने के चलते एम्बुलेंस वहां जाम में फंस जाती थी।

वहीं कॉलेज की छुट्टी होने के बाद जाम लगता था। ऐसे में आज इस कट को बंद करके सीओ सिटी कार्यालय के सामने वाले कट को शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही कल्याण सर्किल के पास स्थित सिहोटिया पेट्रोल पंप के सामने वाले कट को भी बंद कर दिया गया है।

सिहोटिया पेट्रोल पंप के सामने वाले कट को भी बंद कर दिया गया।
सिहोटिया पेट्रोल पंप के सामने वाले कट को भी बंद कर दिया गया।

कल्याण सर्किल की बजाय नई पुलिया के नीचे से यू टर्न

भाटीवाड़ ने बताया कि अब एसके कॉलेज के सामने वाले कट के बंद होने के चलते राधाकिशनपुरा की तरफ से आने वाले वाहनों को पुलिस कंट्रोल रूम से यू टर्न लेकर शहर में आना होगा। अस्पताल से जाने वाली एंबुलेंस सीओ सिटी ऑफिस के सामने से यू टर्न लेगी। यदि ट्रैफिक का दबाव और भी बढ़ता है तो कल्याण सर्किल की बजाय वाहन चालकों को नई पुलिया के नीचे से यू टर्न लेकर आना होगा।

शहर में जगह-जगह ऑटो और सिटी बस के स्टैंड भी निर्धारित

ट्रैफिक इंचार्ज मनोज भाटीवाड़ ने बताया कि शहर में जगह-जगह ऑटो और सिटी बस के स्टैंड भी निर्धारित किए गए हैं। अगर अन्य किसी जगह रोककर यह लोग सवारियां बैठाते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles