[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पूर्व मंत्री सुंदरलाल काका की 93वीं जयंती मनाई:पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, जीवन को सादगी और सेवा का प्रतीक बताया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पूर्व मंत्री सुंदरलाल काका की 93वीं जयंती मनाई:पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, जीवन को सादगी और सेवा का प्रतीक बताया

पूर्व मंत्री सुंदरलाल काका की 93वीं जयंती मनाई:पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, जीवन को सादगी और सेवा का प्रतीक बताया

चिड़ावा : चिड़ावा में पूर्व मंत्री सुन्दरलाल ‘काका’ की 93वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और महिलाओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

जीवन को सादगी और सेवा के समर्पित बताया

पूर्व प्रधान कैलाश मेघवाल ने इस दिन को भावना और स्मरण का दिन बताया। उन्होंने कहा कि ‘काका’ का जीवन प्रकृति, सादगी और सेवा को समर्पित था। उनकी जयंती पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया गया।

स्मारक स्थल पर 93 पौधे लगाए

कार्यक्रम के दौरान स्मारक स्थल पर 93 पौधे लगाए गए। इसके अतिरिक्त, कलवा गांव के विद्यालय और गांव को भी 93 पौधे भेंट किए गए। इस प्रकार कुल 186 पौधों का रोपण और वितरण किया गया।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर ‘काका’ सुन्दरलाल के पुत्र विजेन्द्र कुमार, डॉ. धर्मपाल सिंह, ईश्वर सिंह, विनोद कुमार, पुरुषोत्तम राज, पूर्व प्रधान कैलाश मेघवाल, निवर्तमान प्रधान चिड़ावा रोहतास धांगड़, निवर्तमान प्रधान पिलानी बिरमा रायला, सूरजगढ़ पंचायत समिति सदस्य सोमवीर लाम्बा, पिलानी उपप्रधान प्रतिनिधि राजेन्द्र छिरूष, मण्ड्रेला मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी, किसान मोर्चा जिला महामंत्री धर्मेन्द्र नेहरा, किसान मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता सतीश गजराज, पूर्व सरपंच शिवा कंवर बदनगढ़, बनगोठड़ी सरपंच राजीव मेघवाल, हमीनपुर सरपंच रामनिवास शेखावत, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि सुरेश थाकन, महावीर कोठारी, मनोज आलड़िया, सोमवीर छाब्बा, सुभाष दूदी, पवन पूनिया, संजय बांगड़वा, संजय पूनिया, विकास पूनिया, सुनील पूनिया, प्रकाश लाम्बा, सज्जन डांगी, पंकज महरिया, संदीप सांगवान, संदीप मान, महेंद्र मोदी, चरण सिंह, विष्णु शर्मा काजड़ा, रजनीकांत शर्मा, फारूक नेता, संदीप रायला, डॉ. नवीन ठोलिया, परविंदर साईपंवार, सुरेश चाहर उपसरपंच दिलालपुर, लक्ष्मण सिंह पूर्व सरपंच गादली, चिरंजीलाल सैनी, सुरेंद्र ठेकेदार जीणी, नरेश अग्रवाल सूरजगढ़, नीतिराज शेखावत इस्माईलपुर, रविंद्र भाटी जाखोड़ा, कुलदीप भगासरा पार्षद, रमेश लाम्बा, जितेंद्र ठेकेदार, घनश्याम जी मास्टर खानपुर, अनिल महला मुरादपुर, धर्मपाल पपुरना एवं संदीप राव पूर्व सरपंच घरड़ाना सहित बड़ी संख्या में अन्य गणमान्य नागरिक और महिलाएं उपस्थित थीं।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने स्व. सुन्दरलाल के जीवन की सादगी, सेवाभाव और प्रकृति प्रेम को याद किया। सभी ने उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77