बिसाऊ में अब 11 सितंबर को होगा मतदान, अमावस्या पर्व के चलते चुनाव कार्यक्रम बदला
बिसाऊ में अब 11 सितंबर को होगा मतदान, अमावस्या पर्व के चलते चुनाव कार्यक्रम बदला
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : नगर पालिका चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने झुंझुनूं जिले के नगरीय निकाय चुनाव कार्यक्रम में आंशिक बदलाव किया है। अमावस्या पर्व के दौरान मंदिरों में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए बिसाऊ सहित 10 निकायों को द्वितीय चरण में शामिल किया गया है। अब इन निकायों में 11 सितंबर 2026 को मतदान होगा।
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार प्रथम चरण में झुंझुनूं नगर परिषद सहित 9 निकायों में चुनाव होंगे। इनमें झुंझुनूं, बगड़, सुलताना, नवलगढ़, जाखल, मुकुंदगढ़, खेतड़ी, खेतड़ी नगर और उदयपुरवाटी शामिल हैं। वहीं द्वितीय चरण में पिलानी, चिड़ावा, मंड्रेला, विद्या विहार, सूरजगढ़, सिंघाना, बुहाना, मंडावा, बिसाऊ और मलसीसर में मतदान कराया जाएगा। बिसाऊ नगरपालिका में कुल 25 वार्ड हैं।
आयोग के अनुसार 10 और 11 सितंबर को अमावस्या पर्व के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के मंदिरों में पहुंचने की संभावना है। ऐसे में पुलिस जाप्ते की तैनाती और अन्य व्यवस्थाओं के कारण मतदान केंद्रों की व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए चुनाव कार्यक्रम में बदलाव किया गया है।
अब बिसाऊ के 25 वार्डों के मतदाता 11 सितंबर 2026 को मतदान करेंगे। चुनाव की तारीख में बदलाव के बाद स्थानीय स्तर पर चुनावी तैयारियां भी नई तिथि के अनुसार तेज होने की संभावना है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2327653


