[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गौड़ विप्र वरिष्ठ सम्मान समारोह में 10 वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

गौड़ विप्र वरिष्ठ सम्मान समारोह में 10 वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान

गौड़ विप्र वरिष्ठ सम्मान समारोह में 10 वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

रतनगढ़ : श्री गौड़ ब्राह्मण सेवा समिति रतनगढ़ की ओर से विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के उपलक्ष्य में 21 अगस्त को गौड़ विप्र वरिष्ठ सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में समाज के 10 वरिष्ठ सदस्यों को शॉल, दुपट्टा, श्रीफल एवं अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वालों में पांच पुरुष टौर मल चौमाल, रामप्रताप सिंवाल, लक्ष्मी नारायण इंदौरिया, श्यामलाल व्यास एवं बजरंग लाल आत्रेय तथा पांच महिलाएं इंद्रमणि, बनारसी देवी, गायत्री देवी, विमला देवी एवं गीता देवी शामिल रहीं।

समारोह में समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने अपने जीवन के अनुभव साझा किए। समिति अध्यक्ष जयप्रकाश ताम्रायत सहित सुशील इंदौरिया, विनोद इंदौरिया, विष्णुदत्त धर्ड़, सुरेंद्र हारित, हरिप्रसाद बुटालिया, मनोहरलाल चौमाल, अरविंद महर्षि, अनिल आत्रेय, युवक संघ अध्यक्ष धीरेन्द्र शर्मा, महिला मंडल अध्यक्ष यशोदा शर्मा, कुसुम सांखोलिया, बबीता धर्ड़, मधु धर्ड़ सहित समाज के गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles