फतेहपुर नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक, संगठन को मजबूत करने पर मंथन
फतेहपुर नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक, संगठन को मजबूत करने पर मंथन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : विक्रम बिजारणियां
फतेहपुर : प्रस्तावित निकाय चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक बैठक हुई। चुनाव प्रभारी विशंभर पूनिया की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में चुनावी तैयारियों और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में सीकर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़, भाजपा नेता श्रवण चौधरी, जिला महामंत्री रामावतार रूंथला, मंडल अध्यक्ष अमित तिवारी, चुनाव संयोजक प्रमोद जोशी व सहसंयोजक राजू देवी जांगिड़ सहित पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से आमजन से लगातार संवाद बनाए रखने और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। प्रत्येक वार्ड में संगठन को मजबूत करने, जनसमस्याओं को समझने और बेहतर समन्वय के साथ चुनावी तैयारियां आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।
बैठक में संगठन की एकजुटता, अनुशासन, जनसंपर्क और विकास कार्यों को चुनावी अभियान का आधार बनाने पर सहमति बनी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2327653


