[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दुलचास स्कूल में राखी प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

दुलचास स्कूल में राखी प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

दुलचास स्कूल में राखी प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान 

बिसाऊ : राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय दुलचास में शनिवार को रक्षाबंधन के अवसर पर राखी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लेकर विभिन्न रंगों और आकर्षक डिजाइनों से राखियां तैयार कीं।

संस्था प्रधान संदीप चाहर ने कहा कि त्योहारों से जुड़ी परंपराओं और भावनाओं को समझना जरूरी है। बच्चों को बाजार से राखी खरीदने के बजाय स्वयं राखी तैयार करने के लिए प्रेरित किया गया, जिससे उनमें रचनात्मकता, आत्मनिर्भरता और श्रम के प्रति सम्मान की भावना विकसित हो।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। विद्यालय स्टाफ की मंजू, सरोज, डिंपल, ममता एवं संगीता ने बच्चों का मार्गदर्शन और उत्साहवर्धन किया। विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77