श्रमदान से संवरा नाड़ी स्कूल का खेल मैदान, ग्रामीणों ने दिया स्वच्छता का संदेश
श्रमदान से संवरा नाड़ी स्कूल का खेल मैदान, ग्रामीणों ने दिया स्वच्छता का संदेश
सीकर : दुर्गापुरा स्थित नाड़ी स्कूल में 22 अगस्त को श्रमदान अभियान आयोजित किया गया। अभियान में युवाओं के साथ बुजुर्गों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्कूल परिसर की साफ-सफाई की।
ग्रामीणों ने मिलकर मैदान से कचरा, झाड़ियां और अनावश्यक गंदगी हटाई। इस दौरान विकास मूंड ने कहा कि श्रमदान केवल सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सामूहिक जिम्मेदारी, सेवा भावना और सामाजिक एकता का प्रतीक है। ऐसे प्रयासों से गांव और शिक्षण संस्थानों के प्रति जिम्मेदारी की भावना मजबूत होती है।
अभियान में सावरमल मूंड, जगदीश मूंड, मोहन मास्टर, रड़मल मूंड, मामराज मूंड, ताराचंद मूंड, गणपत मूंड, प्रहलाद, अशोक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने श्रमदान किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2327644


