नवलगढ़ में 1 सितंबर को विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस समारोह
नवलगढ़ में 1 सितंबर को विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस समारोह
नवलगढ़ : विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री आनंद कुमार 1 सितंबर को नवलगढ़ आएंगे। वे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम महामाया मंदिर के पास स्थित अंगिरा भवन में आयोजित किया जाएगा।
विहिप प्रखंड अध्यक्ष राममोहन सेकसरिया ने बताया कि समारोह में क्षेत्रीय संगठन मंत्री आनंद कुमार के साथ प्रांत मंत्री राधेश्याम गौतम, प्रांत धर्माचार्य सह संपर्क प्रमुख रामानंद पाठक, प्रांत गो सेवा सह प्रमुख सतीश चंद्र मिश्रा, जिला अध्यक्ष विनोद सिंघानिया और जिला मंत्री जयराज जांगिड़ सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
प्रखंड मंत्री सुरेश कुमावत ने बताया कि समारोह में संतों का सानिध्य, विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, मातृशक्ति समूहों द्वारा गोपी वेश नृत्य, शौर्य प्रदर्शन, धार्मिक प्रश्नोत्तरी, अंताक्षरी, विशिष्ट जन सम्मान तथा पुरस्कार व उपहार वितरण कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण रहेंगे। आयोजन को लेकर कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2327628


