शीथल और पौंख पंचायत के नए प्रशासकों ने संभाला कार्यभार:कलेक्टर ने तत्कालीन सरपंचों को प्रशासक पद से हटाया था; गबन, भ्रष्टाचार की शिकायत मिली थी
शीथल और पौंख पंचायत के नए प्रशासकों ने संभाला कार्यभार:कलेक्टर ने तत्कालीन सरपंचों को प्रशासक पद से हटाया था; गबन, भ्रष्टाचार की शिकायत मिली थी
उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी पंचायत समिति की ग्राम पंचायत शीथल और पौंख में नए प्रशासकों ने कार्यभार संभाल लिया है। शीथल में राजेंद्र सिंह और पौंख में रतन कंवर ने कार्यभार संभाला है।
झुंझुनूं जिला कलेक्टर ने ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग, जयपुर के अतिरिक्त आयुक्त और शासन उप सचिव द्वितीय के आदेशों का हवाला देते हुए शीथल प्रशासक संजू चौधरी और पौंख प्रशासक कोमल कुमारी को हटाने का निर्देश जारी किया था। दोनों तत्कालीन सरपंचों की जगह अब उपसरपंचों को प्रशासक की जिम्मेदारी मिली है।
दोनों ग्राम पंचायतों में भ्रष्टाचार, लाखों रुपयों के गबन और विभिन्न अनियमितताओं की शिकायतें मिली थीं। इन शिकायतों के आधार पर दोनों पूर्व प्रशासकों के खिलाफ लंबे समय से जांच चल रही थी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2325857

