[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

11 हजार केवी लाइन की चपेट में आई बाइक, कूदकर सवार ने बचाई जान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खंडेलाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

11 हजार केवी लाइन की चपेट में आई बाइक, कूदकर सवार ने बचाई जान

पुजारी का बास-मलिकपुर मार्ग पर मिश्रा वाली कोठी के पास हादसा, झूलते तारों से बाइक में लगी आग

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अरविन्द कुमार

जाजोद : जाजोद थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह 11 हजार केवी बिजली लाइन की चपेट में आने से एक बाइक में आग लग गई। करंट का झटका लगते ही बाइक सवार ने सूझबूझ दिखाते हुए बाइक से छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई। हादसे में बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

जानकारी के अनुसार पुजारी का बास निवासी सरजीत मीणा सुबह करीब 5:40 बजे ड्यूटी के लिए जिवादिया-मकराना ब्लॉक जा रहे थे। पुजारी का बास से मलिकपुर जाने वाले मार्ग पर मिश्रा वाली कोठी के पास ट्रांसफार्मर से जुड़े 11 हजार केवी के बिजली तार काफी नीचे झूल रहे थे। बाइक वहां से गुजरते समय तारों की चपेट में आ गई।

करंट का झटका लगते ही सरजीत ने चलती बाइक से छलांग लगा दी। इसके बाद बाइक में आग लग गई और देखते ही देखते वह पूरी तरह जल गई। घटना की सूचना पीड़ित ने 112 पर पुलिस को दी। सूचना पर जाजोद थाने के एएसआई बनवारी लाल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग पर बिजली के तार कई दिनों से झूल रहे हैं। इसकी शिकायत बिजली विभाग को कई बार की जा चुकी है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। सुबह के समय हुए हादसे में बाइक सवार के समय रहते कूद जाने से बड़ा हादसा टल गया और जनहानि नहीं हुई।

Related Articles