[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सामान-ज्ञान परीक्षा की आड़ में RSS विचारधारा थोपने का आरोप:SFI का शिक्षा विभाग के खिलाफ प्रदर्शन, बोले- स्कूलों को राजनीतिक मंच नहीं बनने देंगे

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सामान-ज्ञान परीक्षा की आड़ में RSS विचारधारा थोपने का आरोप:SFI का शिक्षा विभाग के खिलाफ प्रदर्शन, बोले- स्कूलों को राजनीतिक मंच नहीं बनने देंगे

सामान-ज्ञान परीक्षा की आड़ में RSS विचारधारा थोपने का आरोप:SFI का शिक्षा विभाग के खिलाफ प्रदर्शन, बोले- स्कूलों को राजनीतिक मंच नहीं बनने देंगे

झुंझुनूं : स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) की जिला समिति ने शुक्रवार को शिक्षा विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी (समग्र शिक्षा) कार्यालय का घेराव कर नारेबाजी की और विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन देने की कोशिश की।

SFI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकारी और निजी स्कूलों में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगी परीक्षाओं के जरिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़ी विचारधारा का प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा संस्थानों में किसी एक विचारधारा को स्टूडेंट्स पर थोपने का प्रयास नहीं होना चाहिए।

मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी के ऑफिस के बाहर हंगामा करते हुए प्रदर्शनकारी।
मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी के ऑफिस के बाहर हंगामा करते हुए प्रदर्शनकारी।

अधिकारी के नहीं मिलने पर जताई नाराजगी

प्रदर्शन के दौरान CDEO के कार्यालय में मौजूद नहीं मिलने पर SFI कार्यकर्ताओं ने रोष जताया। छात्र नेताओं आशीष, सचिन चोपड़ा और अमित शेखावत ने कहा कि संगठन ने पहले ही प्रदर्शन की सूचना दे दी थी। उन्होंने मांग की कि जिम्मेदार अधिकारी स्वयं मौके पर आकर छात्रों से वार्ता करें और ज्ञापन लें।

पंजीकरण शुल्क की जांच की मांग

SFI ने सामान्य ज्ञान प्रतियोगी परीक्षाओं के पंजीकरण के नाम पर स्टूडेंट्स से कथित रूप से राशि वसूले जाने का आरोप भी लगाया। संगठन ने इसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और ऐसी वसूली पर रोक लगाने की मांग की।

छात्र नेताओं ने कहा कि स्कूल शिक्षा के केंद्र हैं, उन्हें किसी भी राजनीतिक या वैचारिक गतिविधि का माध्यम नहीं बनाया जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो जिलेभर में स्टूडेंट्स आंदोलन करेंगे।

प्रदर्शन में अमित शेखावत, आशीष, सचिन चोपड़ा, अंकित शर्मा, मनीष मील, मोहित कुमार और सोनू ढाका सहित बड़ी संख्या में छात्र एवं SFI कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles