[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

टीचर्स ने स्टूडेंट्स को स्कूल बैग बांटे:क्लास 1 से 8 तक के छात्रों को मिले; प्रिंसिपल बोलीं- शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़पलसानाराजस्थानराज्यसीकर

टीचर्स ने स्टूडेंट्स को स्कूल बैग बांटे:क्लास 1 से 8 तक के छात्रों को मिले; प्रिंसिपल बोलीं- शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा

टीचर्स ने स्टूडेंट्स को स्कूल बैग बांटे:क्लास 1 से 8 तक के छात्रों को मिले; प्रिंसिपल बोलीं- शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा

पलसाना : पलसाना के शहीद सीताराम कुमावत और सेठ केएल ताम्बी राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में स्कूल बैग बांटे गए। इस दौरान टीचर पूनम कस्वां ने क्लास 1 से 8 तक के छात्रों को स्कूल बैग वितरित किए। बैग पाकर छात्रों के चेहरों पर खुशी देखी गई।

स्कूल की प्रिंसिपल सुनीता चौधरी ने इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि छात्रों को आवश्यक शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराने से उनमें पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ती है। ऐसी गतिविधियां छात्रों को नियमित रूप से स्कूल आने और मन लगाकर अध्ययन करने के लिए प्रेरित करती हैं।

कार्यक्रम में छात्रों को शिक्षा के महत्व के बारे में भी बताया गया। स्कूल स्टाफ ने बच्चों को स्कूल बैग का उचित उपयोग करने और अपनी पुस्तकों और शिक्षण सामग्री को व्यवस्थित रखने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सीबीईओ शर्मिला आढ़ा, आरपी शिवपाल मील और रामचंद्र बिजारणियां सहित स्कूल के शिक्षक और स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles