धोद में निकाय चुनाव 2026 को लेकर सर्वदलीय बैठक:आचार संहिता की पालना और शांतिपूर्ण चुनाव पर चर्चा
धोद में निकाय चुनाव 2026 को लेकर सर्वदलीय बैठक:आचार संहिता की पालना और शांतिपूर्ण चुनाव पर चर्चा
धोद : धोद में आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 के सफल और निष्पक्ष संचालन के लिए सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक आज शाम उपखंड कार्यालय धोद में आदर्श आचार संहिता की प्रभावी पालना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुलाई गई थी।
बैठक की अध्यक्षता निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी धोद राहुल मल्होत्रा ने की। इसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान आगामी नगरपालिका धोद चुनाव से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
चर्चा के मुख्य बिंदुओं में आदर्श आचार संहिता का पालन, कानून व्यवस्था बनाए रखना और शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश और व्यवस्थाएं शामिल थीं।
निर्वाचन अधिकारी राहुल मल्होत्रा ने सभी राजनीतिक दलों से चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग करने और निर्वाचन आयोग के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने की अपील की। बैठक में नगरपालिका धोद क्षेत्र के सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2323478


