आशीष शर्मा ने नेछवा उपखंड अधिकारी का कार्यभार संभाला:कर्मचारियों ने किया स्वागत, आमजन की समस्याओं के शीघ्र समाधान पर जोर
आशीष शर्मा ने नेछवा उपखंड अधिकारी का कार्यभार संभाला:कर्मचारियों ने किया स्वागत, आमजन की समस्याओं के शीघ्र समाधान पर जोर
नेछवा : नेछवा में आशीष कुमार शर्मा ने गुरुवार को उपखंड अधिकारी (एसडीओ) का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने नेछवा उपखंड अधिकारी कार्यालय में पदभार संभाला। कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान तहसीलदार भगीरथ राम यादव, नायब तहसीलदार किशनलाल मीणा, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी मोहम्मद अयूब, निजी सहायक महेश कुमार, वरिष्ठ सहायक मनोज दानोदिया, सत्यवीर जोशवाल, कनिष्ठ सहायक रविंद्र कुमार, खुशी मोहम्मद, अमित और रनजीत दानोदिया सहित कार्यालय के अन्य कार्मिक और पटवारी मौजूद रहे।
नवनियुक्त उपखंड अधिकारी आशीष कुमार शर्मा ने अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने क्षेत्र में राजकीय कार्यों को प्राथमिकता देने और आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करने पर जोर दिया। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2323199


