[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिसाऊ में यातायात व्यवस्था सुधारने की कवायद तेज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

बिसाऊ में यातायात व्यवस्था सुधारने की कवायद तेज

थाना और बाईपास सर्किल की ऊंचाई-चौड़ाई घटेगी, 3.5 लाख रुपए से होगा पुनर्निर्माण

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : नगर पालिका की ओर से झुंझुनूं-चूरू राज्य राजमार्ग पर स्थित थाना सर्किल और बाईपास सर्किल को छोटा एवं व्यवस्थित करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। दोनों सर्किलों के पुनर्निर्माण पर करीब 3.5 लाख रुपए खर्च होंगे।

पालिका के अधिशाषी अधिकारी सीताराम कुमावत ने बताया कि सर्किलों की अधिक ऊंचाई और चौड़ाई के कारण वाहन चालकों को परेशानी हो रही थी। सामने से आने वाले वाहन पर्याप्त दूरी से दिखाई नहीं देने के कारण सड़क सुरक्षा को लेकर भी समस्या बनी हुई थी। इसे देखते हुए दोनों सर्किलों की ऊंचाई और चौड़ाई कम की जा रही है।

सर्किलों पर लगेगा ग्रेनाइट

पुनर्निर्माण के दौरान दोनों सर्किलों पर आकर्षक ग्रेनाइट भी लगाया जाएगा। इससे सर्किलों की सुंदरता बढ़ने के साथ यातायात व्यवस्था को भी बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

25 लाख रुपए से फुटपाथ और इंटरलॉक सड़क

नगर पालिका की ओर से चूरू रोड और बस स्टैंड रोड पर करीब 25 लाख रुपए की लागत से नालों एवं नालियों के बीच इंटरलॉक लगाकर फुटपाथ बनाए जा रहे हैं। जरूरत के अनुसार छोटी गलियों में भी इंटरलॉक सड़क निर्माण कराया जा रहा है। इन विकास कार्यों से यातायात सुगम होने और जलभराव की समस्या कम होने की उम्मीद है।

Related Articles