[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नगरपालिका परिसर में अंबेडकर ई-लाइब्रेरी का शुभारंभ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

नगरपालिका परिसर में अंबेडकर ई-लाइब्रेरी का शुभारंभ

अनुसूचित जाति समाज के बच्चों को मिलेगी निःशुल्क अध्ययन सुविधा

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : नगरपालिका परिसर में अनुसूचित जाति समाज के बालक-बालिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से अंबेडकर ई-लाइब्रेरी का शुभारंभ किया गया। कस्बे के भामाशाह एवं समाजसेवी जगदीश प्रसाद कसेरा ने फीता काटकर लाइब्रेरी का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी सीताराम कुमावत, पालिका कर्मचारी, कपिलेश शर्मा, विजय राव सहित अन्य लोग मौजूद रहे। भामाशाह जगदीश प्रसाद कसेरा ने राज्य सरकार की पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह सुविधा अनुसूचित जाति समाज के विद्यार्थियों के लिए उपयोगी साबित होगी। उन्होंने भविष्य में लाइब्रेरी के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

अधिशाषी अधिकारी सीताराम कुमावत ने बताया कि लाइब्रेरी में अनुसूचित जाति समाज के बालक-बालिकाओं के लिए निःशुल्क अध्ययन सुविधा उपलब्ध रहेगी। विद्यार्थी सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक यहां अध्ययन कर सकेंगे। राज्य सरकार के निर्देशानुसार शिक्षा संबंधी सुविधाएं निःशुल्क रहेंगी और शनिवार को भी लाइब्रेरी खुली रहेगी।

कपिलेश शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए यह पहल सराहनीय है। उन्होंने अधिक से अधिक विद्यार्थियों से लाइब्रेरी का लाभ उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में अधिशाषी अधिकारी सीताराम कुमावत ने अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles