[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में खाद्य विभाग की कार्रवाई, 15 नमूने लिए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में खाद्य विभाग की कार्रवाई, 15 नमूने लिए

नीमकाथाना में खाद्य विभाग की कार्रवाई, 15 नमूने लिए

नीमकाथाना : चिकित्सा विभाग ने खाद्य वस्तुओं में मिलावट रोकने के लिए नीमकाथाना क्षेत्र में कार्रवाई की है। इस अभियान के तहत विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों से 15 सैंपल लिए गए और दो फर्मों को साफ-सफाई में कमी के लिए नोटिस जारी किए गए।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्त डॉ. टी. शुभमंगला के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक महरिया ने बताया कि जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी फूलसिंह बाजिया, महमूद अली, नंदराम मीणा और सुरेश कुमार शर्मा की टीम ने नीमकाथाना क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।

दूध, मावा, घेवर, घी के सैंपल लिए

निरीक्षण के दौरान टीम ने मावा, दूध, घी, मावा पेड़ा, मैदा पेठा, घेवर और मावा बर्फी सहित कुल 15 खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र किए। इसके अलावा, बालाजी स्वीट्स और लाला बालाजी मिष्ठान भंडार, नीमकाथाना को साफ-सफाई और स्वच्छता मानकों का पालन न करने पर नोटिस जारी किए गए हैं।

फेस्टिवल ड्राइव’ के तहत 28 अगस्त तक अभियान

डॉ. महरिया ने बताया कि आगामी त्योहारों के सीजन को देखते हुए ‘फेस्टिवल ड्राइव’ के तहत 28 अगस्त तक यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने खाद्य कारोबारकर्ताओं को मिठाइयों में निर्धारित मात्रा में फूड कलर का उपयोग करने, आवश्यकतानुसार मिठाई एवं अन्य खाद्य सामग्री बनाने और अवधिपार खाद्य पदार्थ नहीं बेचने के लिए पाबंद किया।

Related Articles