सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता की पुस्तक का विमोचन, 10 सितंबर को होगी परीक्षा
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता की पुस्तक का विमोचन, 10 सितंबर को होगी परीक्षा
खेतड़ी : जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा-2026 की पुस्तक का विमोचन विवेकानंद शिक्षण संस्थान, राजोता में किया गया। साथ ही परीक्षा की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर बैठक आयोजित हुई। प्रतियोगिता का आयोजन लक्ष्मण भैयाजी सेवा संस्थान, चिड़ावा की ओर से किया जा रहा है।
विभाग प्रचारक मुकेश ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामान्य ज्ञान, भारतीय संस्कृति, कला, साहित्य, ज्ञान-विज्ञान एवं इतिहास के प्रति रुचि विकसित करना है। परीक्षा 10 सितंबर को होगी। कनिष्ठ वर्ग में कक्षा 6 से 8 तथा वरिष्ठ वर्ग में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थी शामिल होंगे।
जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार क्रमश: 51 हजार, 31 हजार और 11 हजार रुपए तथा ब्लॉक स्तर पर 11 हजार, 5100 और 2100 रुपए दिए जाएंगे। पंजीकरण की अंतिम तिथि 25 अगस्त है। परीक्षा ओएमआर शीट से होगी। बैठक में उमराव सिंह, फतेहसिंह बड़ाऊ, बनवारी लाल, योगेंद्र सिंह, अश्वनी कुमार, कुंदन सिंह, एडवोकेट विजय सिंह एवं राजेश कुमार मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2320743


