भामाशाहों ने विद्यालय विकास के लिए बढ़ाए मदद के हाथ, सहयोग राशि देकर किया सम्मान
भामाशाहों ने विद्यालय विकास के लिए बढ़ाए मदद के हाथ, सहयोग राशि देकर किया सम्मान
झुंझुनूं : राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झेरली में विद्यालय विकास को लेकर भामाशाहों ने सहयोग की मिसाल पेश की। विद्यालय के भौतिक विकास के लिए पूर्व कमाण्डेंट पूरणमल ने 51 हजार रुपए, सुनील सिंह शेखावत ने 5100 रुपए तथा बनवारीलाल जांगिड़ ने 5000 रुपये की सहयोग राशि प्रदान की। इस अवसर पर विद्यालय परिवार एवं ग्रामवासियों की ओर से सहयोग करने वाले भामाशाहों का आभार व्यक्त किया गया। उपस्थित ग्रामवासियों ने भी विद्यालय विकास के लिए 15 हजार रुपए की राशि तथा मिठाई उपलब्ध करवाई। कार्यक्रम में झेरली पंचायत पीईईओ सुशीला शर्मा, प्रधानाचार्या मैना जांगिड़ एवं ग्राम प्रशासक अनूप देवी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। विद्यालय के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम, बालिका शिक्षा प्रोत्साहन एवं छात्र नामांकन वृद्धि में उल्लेखनीय योगदान के लिए वरिष्ठ अध्यापक अशोक कुमार सैनी एवं राकेश कुलहरी को उपखंड स्तर पर एसडीएम सूरजगढ़ द्वारा सम्मानित करने पर उनका स्कूल में भी सम्मान किया गया। समारोह में सदस्य पृथ्वी सिंह, पुरुषोत्तम भटैया, मन्दरुप भटैया, कमलेश, होशियार सिंह, राजेन्द्र शर्मा, रतनलाल गुप्ता, बुधराम, राधेश्याम मीणा, भानसिंह शेखावत, सांवरमल जांगिड़, बाबूलाल सौखला एवं मातूसिंह शेखावत उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2320497


