यूजीसी कानून के विरोध में सवर्ण समाज का प्रदर्शन, श्रीमाधोपुर में निकाली विरोध रैली
एसडीएम कार्यालय तक पैदल मार्च, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी; राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
श्रीमाधोपुर : विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज के लोगों ने श्रीमाधोपुर में विरोध प्रदर्शन किया। समाज के लोगों ने पंचायत समिति कार्यालय से एसडीएम कार्यालय तक विरोध रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर आक्रोश जताया।
रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों ने यूजीसी कानून वापस लेने, WES के नियमों में सरलीकरण करने तथा पेपर लीक माफियाओं को फांसी की सजा देने सहित अन्य मांगें उठाईं। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि शिक्षा और भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए तथा युवाओं के हित में नियमों को सरल बनाया जाना चाहिए।
एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विरोध रैली एसडीएम कार्यालय पहुंची, जहां समाज के प्रतिनिधियों ने एसडीएम सौरव भाम्बु को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम दिया गया।
प्रदर्शनकारियों ने सरकार से अपनी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मांगों को गंभीरता से नहीं लिया गया तो आगामी दिनों में आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। रैली में बड़ी संख्या में सवर्ण समाज के लोग शामिल रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2320442


