[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तिहाड़ा गांव में थ्री-फेस ट्यूबवेल का शुभारंभ:विधायक बोले- पेयजल समस्या होगी दूर, यमुना का पानी पहुंचाने का काम जारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

तिहाड़ा गांव में थ्री-फेस ट्यूबवेल का शुभारंभ:विधायक बोले- पेयजल समस्या होगी दूर, यमुना का पानी पहुंचाने का काम जारी

तिहाड़ा गांव में थ्री-फेस ट्यूबवेल का शुभारंभ:विधायक बोले- पेयजल समस्या होगी दूर, यमुना का पानी पहुंचाने का काम जारी

खेतड़ी : खेतड़ी के तिहाड़ा गांव में ग्रामीणों को पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए थ्री-फेस ट्यूबवेल का शुभारंभ किया। खेतड़ी विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर ने इसका उद्घाटन किया। इस ट्यूबवेल से ग्रामीणों को लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। इस अवसर पर विधायक धर्मपाल गुर्जर ने कहा- खेतड़ी क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने बताया कि पहाड़ी और भौगोलिक रूप से चुनौतीपूर्ण होने के कारण यहां लंबे समय से पेयजल की समस्या है। ग्रामीणों को पर्याप्त और नियमित पानी उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।

विधायक बोले- यमुना का पानी पहुंचाने का काम जारी

विधायक ने ये भी बताया कि सरकार खेतड़ी क्षेत्र में यमुना का पानी पहुंचाने के लिए जमीनी स्तर पर काम कर रही है। यमुना का पानी पहुंचने के बाद पेयजल की समस्या का स्थायी समाधान होने की उम्मीद है। विधायक ने खेतड़ी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में भी हो रहे कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पर्यटन सुविधाओं के विस्तार से युवाओं और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। उन्होंने विकास कार्यों में ग्रामीणों की भागीदारी और सहयोग को भी महत्वपूर्ण बताया।

ग्रामीणों ने किया विधायक का स्वागत

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर का साफा और माला पहनाकर स्वागत किया। ग्रामीणों ने थ्री-फेस ट्यूबवेल के शुरू होने पर खुशी व्यक्त की और क्षेत्र की अन्य समस्याओं से भी विधायक को अवगत कराया, जिस पर समाधान का आश्वासन दिया गया।

इस अवसर पर डॉ. प्रभू गुर्जर राजोता, बबलू अवाना, रोहिताश, रामचंद्र, सुरेश, बलवीर सिंह, बहादुर सिंह, रामसिंह, कर्मपाल, सतपाल, वीरेंद्र, जयप्रकाश, देवेंद्र, नरेश कुमार, विजनेश छावड़ी, कुलदीप सिंह, विजय कुमार, बुधराम, महेश कुमार सहित कई ग्रामीण और गणमान्य लोग मौजूद थे।

Related Articles