डांगावास हत्याकांड के फैसले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन
अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी ने जिला कलेक्टर के माध्यम से उठाई पुनः जांच और हाईकोर्ट में अपील की मांग
झुंझुनूं : डांगावास जघन्य हत्याकांड के मामले में एससी-एसटी विशिष्ट न्यायालय, मेड़ता द्वारा सभी 40 आरोपियों को बरी किए जाने के फैसले के विरोध में अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से जिला कलेक्टर झुंझुनूं के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
सोसाइटी के जिलाध्यक्ष अमर सिंह धीरज ने बताया कि डांगावास में छह लोगों, जिनमें पांच दलित शामिल थे, की हत्या की गई थी। मामले की लंबी जांच सीबीआई द्वारा की गई। उन्होंने कहा कि न्यायालय ने घटना होना माना है, लेकिन साक्ष्यों और अभियोजन की कमियों के आधार पर सभी 40 आरोपियों को बरी कर दिया गया।

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि यदि सभी 40 आरोपी बरी हो गए, तो डांगावास में छह लोगों की हत्या आखिर किसने की? सोसाइटी ने राज्य सरकार से मांग की कि फैसले के खिलाफ उच्च न्यायालय में अपील की जाए तथा अभियोजन पक्ष की ओर से हुई कमियों की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। ज्ञापन में पीड़ित परिवारों को सुरक्षा उपलब्ध कराने और उचित मुआवजा सुनिश्चित करने की मांग भी की गई।
कांग्रेस कमेटी एससी विभाग के जिला मीडिया प्रभारी अजय वर्मा नुआ ने बताया कि ज्ञापन देने वालों में शमशाद खान सीरियासर, सत्यनारायण गर्वा मालीगांव, शिशुपाल सिंह बहादुरवास, विजेंद्र वाहिदपुरा, रामस्वरूप सिंह रसोड़ा, कृष्ण झाझड़िया, मधु खन्ना झुंझुनूं, रामनिवास जिनोलिया, गोकुलचंद सिरोवा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2320296


