आदर्श आचार संहिता एवं मीडिया प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित
आदर्श आचार संहिता एवं मीडिया प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित
सीकर : नगर निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के संबंध में आदर्श आचार संहिता एवं मीडिया प्रकोष्ठ के प्रभारी अधिकारी तथा राजस्व अपीलीय प्राधिकारी सह भू-प्रबंधन अधिकारी सीकर राकेश कुमार गढ़वाल ने बुधवार को दोनों प्रकोष्ठों की बैठक लेकर आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
प्रभारी अधिकारी गढ़वाल ने आदर्श आचार संहिता के संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग को समयबद्ध रूप से रिपोर्ट भेजने, आयोग द्वारा जारी सभी सर्कुलरों का ध्यानपूर्वक अध्ययन कर उनका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा प्रकोष्ठ में नियुक्त कार्मिकों का कार्य-विभाजन कर उन्हें स्पष्ट जिम्मेदारियां सौंपने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पालना सुनिश्चित करते हुए आदर्श आचार संहिता से संबंधित कार्यों का नियमित रूप से पर्यवेक्षण किया जाए तथा आवश्यक सूचनाएं एवं रिपोर्ट निर्धारित समयावधि में प्रेषित की जाएं। बैठक में आदर्श आचार संहिता की सहायक प्रभारी अधिकारी इंदिरा शर्मा, मीडिया प्रकोष्ठ के सहायक प्रभारी अधिकारी राकेश कुमार ढाका सहित दोनों प्रकोष्ठों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2320333


